छत्तीसगढ़ में कुर्सी के लिए हुई भाजपा नेता की हत्या, कांग्रेस नेता समेत 11 गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2024, 09:17 PM IST

Chhattisgarh News: पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि सात जनवरी को पखांजूर के पुराना बाजार इलाके में असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कांग्रेस नेता समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, एक आरोपी फरार है।

Chhattisgarh News: पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि सात जनवरी को पखांजूर के पुराना बाजार इलाके में असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कांग्रेस नेता समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, एक आरोपी फरार है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के नेता असीम राय की हत्या के आरोप में कांग्रेस नेता और पखांजूर नगर पंचायत के अध्यक्ष समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है । मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसके लिए अध्यक्ष भाजपा नेता को जिम्मेदार मान रहा था। कुर्सी के लिए लड़ाई ही इस हत्या की वजह बनी।

Crime News

भाजपा नेता की हत्या के आरोप में 11 गिरफ्तार

कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस महीने की सात तारीख को पखांजूर कस्बे में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की हत्या के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता और नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली (57), कांग्रेस पार्टी के पार्षद विकास पाल (47) और जितेंद्र बैरागी (37) समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पटेल ने बताया कि असीम राय पर गोली चलाने वाला विकास तालुकदार फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सात जनवरी को पखांजूर के पुराना बाजार इलाके में असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था।

End of Feed