क्राइम

छत्तीसगढ़ में पत्रकार के माता-पिता और भाई की हत्या, कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

छत्तीसगढ़ में टीवी पत्रकार संतोष कुमार टोपो के माता-पिता और भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है। एक जमीन विवाद में यह हत्या की गई है।

Image

छत्तीसगढ़ में पत्रकार के परिवार की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

छत्तीसगढ़ में अभी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि एक और पत्रकार के साथ विभत्स घटना घटी है। पत्रकार के परिवार के तीन सदस्यों को बेरहमी से मार दिया गया है। एक निजी चैनल के रिपोर्टर के माता-पिता और भाई की हत्या कुल्हाड़ियों से काटकर कर दी गई है।

माता-पिता और भाई की हत्या

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में शुक्रवार दोपहर को संपत्ति विवाद को लेकर हुए हिंसक हमले में टीवी पत्रकार संतोष कुमार टोपो के माता-पिता और भाई की हत्या कर दी गई। शुक्रवार को संतोष के माता-पिता माघे टोपो (57) और बसंती टोपो (55) और उनके भाई नरेश टोपो (30) के साथ खेती शुरू करने के लिए अपने खेत पर गए थे।

जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के जगन्नाथपुर इलाके में स्थित यह जमीन एक पारिवारिक विवाद का केंद्र थी। जब वे खेत पर पहुंचे, तब दोपहर 1 बजे उनके परिवार के छह से सात सदस्य वहां पहुंचे। बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई और हमलावरों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से बसंती और नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल माघे को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संतोष के भाई उमेश टोपो हमले से बचकर भागने में सफल रहे और उन्होंने गांव वालों को इसकी सूचना दी। पुलिस को मौके पर बुलाया गया और जांच की जा रही है। घटना के बाद आरोपी भाग गए और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article