क्राइम

सावधान! फर्जी वेबसाइट बनाकर महाकुंभ के लिए बुकिंग के नाम पर ठगी, 4 गिरफ्तार, जानिए इनके कारनामे

आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कॉटेज, टेंट, होटल आदि की बुकिंग के लिए महाकुंभ से मिलते-जुलते नामों से विभिन्न फर्जी वेबसाइट बनाईं और साइबर ठगी कर रहे थे।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : PTI

Fake booking for Mahakumbh: महाकुंभ में कॉटेज, टेंट, होटल आदि की बुकिंग के लिए फर्जी वेबसाइट बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का प्रयागराज पुलिस ने शुक्रवार को भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (नगर) अभिषेक भारती ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से तीन लैपटॉप, छह एंड्रायड फोन और छह एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।

भारती ने कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कॉटेज, टेंट, होटल आदि की बुकिंग के लिए महाकुंभ से मिलते-जुलते नामों से विभिन्न फर्जी वेबसाइट बनाईं और उनके माध्यम से वे ठहरने की उत्तम व्यवस्था, वीआईपी स्नान और दर्शन आदि विभिन्न प्रकार के आकर्षक प्रलोभन देकर तीर्थयात्रियों से साइबर ठगी कर रहे थे।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान बिहार के नालंदा निवासी पंकज कुमार (35), वाराणसी के चौबेपुर निवासी यश चौबे (20), वाराणसी के चौबेपुर निवासी अंकित कुमार गुप्ता (24) और आजमगढ़ के लसड़ा खुर्द निवासी अमन कुमार (29) के रूप में हुई है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article