Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर कुछ समय पहले दो लोगों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद खासा हड़कंप मच गया था वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है, पुलिस ने स्पेशल MCOCA कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है,
फरार आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई सहित गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दर्ज किया गया।
गौर हो कि अप्रैल में सलमान के घर पर फायरिंग हुई थी इस मामले में क्राइम ब्रांच ने बॉम्बे सेशंस कोर्ट की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इससे पहले नवी मुंबई पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
'सलमान को फिल्म की शूटिंग के दौरान मारने की योजना बना रहा था'
इससे पहले पनवेल पुलिस ने चार्जशीट फाइल की थी जिसमें खुलासा हुआ है कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को सिद्दू मूसेवाला की तरह मारना चाहता था, वह सलमान को फिल्म की शूटिंग के दौरान मारने की योजना बना रहा था उसने इसके लिए 25 लाख की सुपारी दी थी इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी इसके बाद से सलमान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं।
