Chandigarh : बिहार से नशे की बड़ी खेप लेकर तस्‍कर पहुंचा था चंडीगढ़ सप्लाई करने, पुलिस ने ऐसे दबोचा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 02:17 AM IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस ने नशा तस्‍करी का खुलासा करते हुए नशे की एक बड़ी खेप बरामद की है। साथ ही एक तस्‍कर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार का रहने वाला था और वहीं से करीब 51 किलो भुक्‍की लेकर चंडीगढ़ पहुंचा था। पुलिस ने गुप्‍त सूचना के आधार पर उसे बस स्‍टैंड के पीछे से गिरफ्तार किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार से ट्रेन द्वारा भुक्‍की लेकर तस्‍कर पहुंचा था चंडीगढ़
  • सेक्टर-17 बस अड्डा के बैक साइड से पुलिस ने आरोपी को दबोचा
  • पुलिस ने एक ऑटो चालक को भी 25 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा

Chandigarh News: चंडीगढ़ समेत पूरे ट्राईसिटी में नशा तस्‍करी बढ़ती जा रही है। यहां पर कभी पाकिस्‍तार और अफ़गानिस्‍तान जैसे दूसरे देशों से ड्रग्‍स पहुंच रहा है तो कभी अलग-अलग राज्‍यों से यहां पर नशे की खेप पहुंचाई जा रही है। इसी कड़ी में बिहार से बोरी में भर कर यहां पर 51 किलो भुक्की पहुंचाई गई थी। हालांकि नशे की यह खेप सप्लाई होने से पहले ही चंडीगढ़ पुलिस ने एक तस्कर के साथ इस खेप को पकड़ लिया।

jail

प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस ने आरोपित की पहचान बिहार के मधेपुरा जिला के कुमारगंज गांव निवासी 50 वर्षीय मनोज कुमार के तौर पर की है। बताया जा रहा है कि, यह भुक्‍की ट्रेन के द्वारा यहां लाया गया था। पुलिस ने गुप्‍त सूचना के आधार पर आरोपी को सेक्टर-17 बस अड्डा के बैंक साइड से दबोचा। आरोपी के पास से 51 किलो 100 ग्राम भुक्की बरामद की गई है। सेक्टर-17 थाना पुलिस आरोपित को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करने में जुटी है।

End of Feed