क्राइम

पटियाला में नजर आया अमृतपाल सिंह, एक और सीसीटीवी फुटेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Mar 25, 2023, 11:54 AM IST

अमृतपाल सिंह को ढूंढने के लिए भारी भरकम पुलिस फोर्स लगी है। उससे संबंधित वीडियो भी सामने आ रहे हैं। ताजा सीसीटीवी फुटेज में वो पंजाब के पटियाला में देखा गया है।

amritpal singh latest news: वारिस पंजाब दे का मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृत पाल सिंह फरार है। पुलिस की गिरफ्त से बाहर अमृतपाल के एक के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहे हैं। कभी वो बाइक पर सवार, कभी जुगाड़ गाड़ी पर सवार तो कभी सिर पर छाता और हाथ में झोला लिए हुए कहीं जाता दिख रहा है। अब उससे संबंधित एक और वीडियो सामने आया है जो पंजाब के पटियाला का है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि वो मुंह को रुमाल से ढंक कर फोन पर बाते करते हुए जा रहा है। पहले खबर आई थी कि वो उत्तराखंड में हो सकता है और वहां से नेपाल के जरिए पाकिस्तान भाग सकता है। लेकिन पटियाला वाले फुटेज के बाद उसके दिल्ली में भागने की आशंका है। बता दें कि पंजाब पुलिस की एक टीम ने आईएसबीटी का दौरा किया था। इससे पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शरण देने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया है।

दुबई में ट्रक चलाता था अमृतपाल सिंह

दुबई में रह चुके अमृतपाल सिंह को पिछले साल ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख बनाया गया था जिसकी स्थापना अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू ने की थी। दीप सिद्धू की पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।अधिकारियों ने कहा है कि अमृतपाल सिंह का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेशों में स्थित आतंकवादी समूहों के साथ घनिष्ठ संबंध है। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को परोक्ष रूप से धमकी दे चुका अमृतपाल पंजाब में हालात को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है और सिख युवाओं को अपने संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ की ओर आकर्षित कर रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article