Ambarnath Murder: महाराष्ट्र के अंबरनाथ में बीच सड़क एक बिल्डर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना शिवगंगा नगर इलाके के शिव मंदिर रोड पर हुई और हमलावर मौके से फरार हो गए। बता दें कि, बिल्डर संजय पाटिल अंबरनाथ शहर के नामचीन हस्तियों में से एक है। संजय पाटील मंगलवार रात करीब 10 बजे शिवगंगा नगर इलाके में अपनी कार पार्क करके किसी अज्ञात व्यक्ति से बात कर रहे थे, तभी अचानक कुछ हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने पैर और पेट पर चाकू से गंभीर वार किए।
महाराष्ट्र के अंबरनाथ में बिल्डर की हत्या
ये भी पढ़ें: खूनी बिरयानी! शराब लेकर लौटे दोस्त का खाली प्लेट देख चढ़ा पारा, चटोरे यार को उतारा मौत के घाट
शिवगंगा नगर इलाके में हुई हत्या
इस हमले में गंभीर रूप से घायल संजय पाटिल की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई। संजय पाटील पुराने अंबरनाथ गांव के निवासी हैं और अंबरनाथ के प्रसिद्ध बिल्डर हैं। यह घटना शिवगंगा नगर इलाके के शिव मंदिर रोड पर हुई और हमलावर मौके से फरार हो गए। आरोपी कौन हैं ? किस उद्देश्य से बिल्डर की हत्या की ? पुलिस इसकी जांच कर रही है साथ ही पुलिस 2 टीम बनाकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
