क्राइम

Rampur Murder: रामपुर में लेन-देन को लेकर विवाद में बहनोई ने साले को गोली से उड़ाया

brother in law murder murder: उत्तर प्रदेश के रामपुर से क्राइम की एक खबर सामने आई है यहां लेन-देन को लेकर विवाद में बहनोई ने साले की गोली मारकर हत्या कर दी।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Rampur Murder: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद में बहनोई ने कुछ साथियों के साथ मिलकर अपने साले 32 साल के सलाउद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर शाम हुई घटना के बाद परिजन सलाउद्दीन को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सलाउद्दीन पांच बहनों में अकेला भाई था।अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक सलाउद्दीन के चाचा असगर की तहरीर पर अबरार, मोहम्मद अहमद और अमीर अहमद के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि रुपयों को लेकर हुए विवाद के कारण यह घटना हुई है। श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गयी हैं और सभी साक्ष्यों का विश्लेषण कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article