Vidisha Crime News : मध्य प्रदेश के विदिशा में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां बीजेपी के एक नेता ने पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अस्पताल में इलाज के दौरान चारों लोगों की मौत हो गई। गणतंत्र दिवस के शाम के समय पूरे शहर को दहला देने वाली घटना सामने आई। वार्ड नंबर 32 से पूर्व पार्षद और भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने अपनी पत्नी नीलम और दोनों बेटों के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।
क्राइम
Vidisha News : मध्य प्रदेश के विदिशा में दिल दहलाने वाली घटना, पत्नी और 2 बेटों के साथ BJP नेता ने खाया जहर
- Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jan 27, 2023, 11:03 AM IST
