बिहार पुलिस से दुश्मनी पड़ी महंगी! चेकिंग के दौरान कांस्टेबल को मारी थी गोली, कुछ ही घंटों के अंदर हो गया एनकाउंटर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 16, 2023, 08:51 PM IST

सराय थाना के एकरा गांव के पास जब गाड़ी पहुंची तो आरोपी गाड़ी से कूद कर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग की, दोनों जख्मी हो गए। जिसके बाद पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बिहार पुलिस ने दो ऐसे बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया है, जिनपर कांस्टेबल की हत्या का आरोप था। यह एनकाउंटर कांस्टेबल की हत्या के कुछ घंटों के अंदर ही हो गया। बिहार में जिस तरह से हाल के दिनों में बदमाशों के हौंसले बुलंद देखने को मिल रहे थे, उस बीच ये एनकाउंटर कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही है।

End of Feed