Bihar Crime News: बिहार में अपराधी बेलगाम नजर आ रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज (Gopalganj) का है जहां बथुआ बाजार में अपराधियों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया और लाखों के गहने लूटकर फरार हो गए। इस दौरान विरोध करने पर व्यवसायी पिता-पुत्र को अपारधियों ने गोली मार दी। पूरा मामला cctv में कैद हो गया है। बथुआ बाजार में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से कारोबारी नाराज हैं। आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर बाजार बंद कराया और जमकर नारेबाजी की।
लूट की घटना के बाद बाजार में एकत्रित भीड़
हथियार बंद बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम
जानकारी के मुताबिक तीन बाइक से आये 6 हथियारबंद अपराधियों ने गुप्ता ज्वेलर्स में लूट की वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर दुकानदार जगदीश प्रसाद और प्रमोद प्रसाद को गोली मारकर फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक 7 से 10 लाख के गहनों की लूट हुई है। दिनदहाड़े बाजार में हुई लूट की घटना को लेकर व्यवसायियों में जबर्दस्त गुस्सा है। पुलिस जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। लूट का ये पहला मामला नहीं पिछले साल भी 70 लाख की लूट को अपराधियों ने अंजाम दिया थाजिस जगह पर सैकड़ों लोगों की भीड़ दिख रही है ठीक उसी जगह पर लूट की बड़ी वारदात हुई है। तीन बाइक से आये 6 हथियारबंद अपराधियों ने गुप्ता ज्वेलर्स में लूट की वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर दुकानदार जगदीश प्रसाद और प्रमोद प्रसाद को गोली मारकर और फरार हो गए। पीड़ित व्यवयसायी के मुताबिक 7 से 10 लाख के बीच गहनें की लूट हुई।
