सिंगापुर में एक बेस्ट फ्रेंड ने लड़की के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया है। लड़की जिसे दोस्त समझ रही थी, वो उसका प्रेमी बनने का ख्बाब देख रहा था। जबकि लड़की उसे सिर्फ अपना दोस्त मानती थी।
प्रेमिका बनने से इनकार पर लड़के ने कर दिया केस
लड़के ने कर दिया प्रपोज
इसी दोस्ती की कहानी में एक दिन लड़का जिसका नाम कॉसिगान है, उसने लड़की नोरा को प्रपोज कर दिया। अब लड़की तो उसे सिर्फ अपना दोस्त समझती थी, उसने प्रेमिका बनने से इनकार कर दिया। जिससे कॉसिगान को बड़ा झटका लगा।
डिप्रेशन में चला गया लड़का
आजतक के अनुसार कॉसिगान एक ड्रोन कंपनी का डायरेक्टर था। जब उसकी मुलाकात नोरा से हुई थी। लड़के का आरोप है कि जब लड़की ने उसकी प्रेमिका बनने से इनकार कर दिया तब वो डिप्रेशन में चला गया। जिसके कारण उसका बिजनेस में काफी घाटा हो गया। करोड़ों का नुकसान हो गया।
कर दिया केस
इसके बाद कॉसिगान ने नोरा के खिलाफ मुकदमा कर दिया और मुआवजे की मांग की। पहली बार कॉसिगान ने 13 लाख का मुआवजा मांगा था, जिसे वो कोर्ट में हार गया, तब कोर्ट से उसे फटकार भी लगी थी।
दूसरा केस
इसके बाद कॉसिगान ने दूसरा केस सिंगापुर हाईकोर्ट में दायर कर दिया। इस बार उसने 18 करोड़ की मांग की। कॉसिगन का कहना है कि वो मानसिक रूप से प्रताड़ित हुआ है, उसे उसका मुआवजा मिलना चाहिए।
लड़की ने भी किया केस
इस मामले में लड़के ने ही नहीं बल्कि लड़की ने भी केस कर रखा है। नोरा का दावा है कि उसने सिक्योरिटी से जुड़े कुछ उपकरण लगाए थे, जिसका मुआवजा उसे चाहिए। लड़की ने 90 हजार की मांग की है।
