बटला हाउस एनकाउंटर में जिस आतंकी ने चलाई थी इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा पर गोली, उसकी हो गई मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 28, 2023, 08:58 PM IST

बटला हाउस एनकाउंटर के आरोपी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निवासी शहजाद अहमद उर्फ पप्पू (33) को छह फरवरी 2010 को तिहाड़ जेल भेजा गया था। जहां से सात जुलाई 2022 को तिहाड़ केंद्रीय जेल से मंडोली स्थित केंद्रीय कारागार संख्या 15 में स्थानांतरित किया गया था। तब से वो यहीं था।

राष्ट्रीय राजधानी के चर्चित बटला हाउस मुठभेड़ मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी की शनिवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अग्न्याशयशोथ का इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

terrorist shahzad ahmed died in aiims

बटला हाउस एनकाउंटर के दोषी आतंकी शहजाद अहमद की मौत

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निवासी शहजाद अहमद उर्फ पप्पू (33) को छह फरवरी 2010 को तिहाड़ जेल भेजा गया था और सात जुलाई 2022 को तिहाड़ केंद्रीय जेल से मंडोली स्थित केंद्रीय कारागार संख्या 15 में स्थानांतरित किया गया था।

End of Feed