क्राइम

भाई का कत्ल, फांसी पर लटकाए जाएंगे बाप-बेटे! कोर्ट ने कहा...

उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित जिला अदालत ने हत्या के जुर्म में पिता-पुत्र को फांसी की सजा सुनाई है। आरोपी ने अपने ही भाई की गोली मारकर गर्दन को कुल्हाड़ी से काट दिया था।

Image

(फाइल फोटो)

बरेली: जिले की एक अदालत ने जमीन के विवाद को लेकर अपने सगे भाई की हत्या करने के जुर्म में एक व्यक्ति और उसके बेटे को मंगलवार को फांसी की सजा सुनायी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता दिगम्बर सिंह ने बताया कि 20 नवंबर 2014 को रघुवीर सिंह नामक व्यक्ति ने जमीन के विवाद को लेकर अपने बेटे तेजपाल सिंह उर्फ मोनू की मदद से अपने भाई चरन सिंह की हत्या कर दी थी।

कुल्हाड़ी से काटी थी गर्दन

उन्होंने बताया कि तेजपाल ने चरन सिंह के सीने पर दो गोलियां मारी थीं। उसके बाद रघुवीर ने कुल्हाड़ी से चरन की गर्दन पर वार करके उसे धड़ से लगभग अलग कर दिया था। सिंह ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक अदालत)- प्रथम रवि कुमार दिवाकर ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद रघुवीर और उसके बेटे तेजपाल को हत्या का दोषी करार देते हुए उन्हें फांसी की सज़ा सुनाई तथा उन पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माने लगाया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article