Goa Crime news: गोवा के मंद्रेम इलाके में एक बार टेंडर ने डच पर्यटक से ना सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उसे मारने की कोशिश भी की। डट महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस के मुताबिक बार टेंडर उत्तराखंड का रहने वाला है और वो जबरदस्ती डच महिला के कमरे में घुस गया और यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की के साथ उस पर चाकू से हमला किया। उसने बचाने की कोशिश कर रहे गोवा के एक व्यक्ति पर भी हमला किया।
29 मार्च की घटना
29 मार्च को शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि करीब 25 से 30 साल का एक शख्स उसके तम्बू में अवैध तरीके से दाखिल किया। उसे इस तरह देखकर ही वह चिल्लाने लगी। उसे चिल्लाता देख आरोपी ने उसे काबू में करने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति को देखकर आरोपी भाग गया। उसके ठीक बाद आरोपी चाकू लेकर वापस आया और बचाव करने वाले शख्स पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। कुछ देर के बाद उसे और बचाने वाले उस शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायतकर्ता और स्थानीय व्यक्ति को चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पेरनेम पुलिस ने यूएस 452,354,307,506(II) पर प्राथमिकी दर्ज की।
हमले में इस्तेमाल हथियार बरामद
पेरनेम पुलिस स्टेशन की टीम का नेतृत्व पीआई पेरनेम दत्ताराम राउत, पीएसआई विवेक हलारकर, पीएसआई हरीश वैगंकर, एचसी-तीर्थराज म्हामल, पीसी-कृष्णा वेलिप, पीसी-सागर खोरजुवेकर, पीसी-प्रेमनाथ स्वलदेसाई, पीसी रजत गौडे ने खुफिया जानकारी हासिल की और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अभिषेक वर्मा पुत्र उमेश चंद्र, उम्र- 27 वर्ष निवासी 87/31/6 त्यागी रोड देहरादून देहरादून जी.पी. चकराता, उत्तराखंड का रहने वाला है। आरोपी उसी रिजॉर्ट में बार टेंडर का काम कर रहा था जहां शिकायतकर्ता रह रही थी। अपराध में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया गया है।
