क्राइम

नोएडा में बैंक के डेटा मैनेजर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, एक साल पहले की थी लव मैरिज

नोएडा में एक बैंककर्मी की हत्या कर दी गई है। इस घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि बैंककर्मी का एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

Image

बैंक डेटा मैनेजर की अंतर्जातीय प्रेम विवाह की वजह से दिनदहाड़े हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

नोएडा में बैंक के डेटा मैनेजर मंजीत मिश्रा (29) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने इस वारदात के पीछे उनकी पत्नी मेघा राठौर और ससुराल पक्ष के लोगों पर संदेह जताया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और साले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 29 वर्षीय मृतक युवक मंजीत मिश्रा गाजियाबाद के वसुंधरा में रहते थे और आर्यव्रत बैंक में डेटा मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह वह अपनी कार से ग्रेटर नोएडा के डी पार्क स्थित डेटा सेंटर जा रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे जैसे ही वह सेंटर के पास पहुंचे, बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार को टक्कर मारी और सिर में गोली मारकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घायल मंजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर युवक ने की थी शादी

परिजनों के अनुसार, मंजीत ने एक साल पहले घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर दिल्ली निवासी मेघा राठौर से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही उनके और ससुराल पक्ष के बीच तनाव बना हुआ था। मंजीत ने कुछ समय पहले गाजियाबाद पुलिस में ससुराल वालों के खिलाफ धमकी देने की शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि मंजीत की हत्या उसके ससुरालवालों ने जातिगत भेदभाव के कारण करवाई है। कार में लगे कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। परिजनों का कहना है कि पहले उनकी कार को टक्कर मारकर रोका गया, फिर उन्हें गोली मारी गई।

मृतक की बहन रूपम ने बताया कि उनके भाई मंजीत बेहद मेधावी था। अलग-अलग नौकरियों के कई कंपटीशन भी वो पास कर चुका था और फिलहाल एक बैंक में जॉब कर रहा था। उसने एक वर्ष पहले दिल्ली की रहने वाली लड़की मेघा राठौर से अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था। क्योंकि उनका भाई मृतक मंजीत ब्राह्मण जाती से था और उसकी पत्नी ठाकुर थी इसलिए लड़की और उसके सुसराल वाले लड़के को नीची जाति का समझते थे इसलिए उसकी हत्या करवा दी गई है। मृतक कार में कैमरा लगा था उसमें घटना से जुड़ी तस्वीरें कैद हुई हैं। पहले उनके भाई की गाड़ी में पीछे से टक्कर मारी गई थी और फिर उनके भाई की कार को रोक भाई को गोली मारकर हत्या की गई। कल भाई के अपने दफ्तर पहुंचने पर जब उन्होंने अपने भाई मंजीत को फोन किया तो उसका फोन किसी पुलिस कर्मी ने उठाया और उन्हें बताया कि उनका भाई अस्पताल में भर्ती है जब मंजीत का परिवार अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि मंजीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

मृतक की बहन का कहना है कि सुसराल पहले भी कई बार उनके घर पर आकर उनके भाई और उन्हें धमकियां दे चुके थे। उनका भी पीछा उनके भाई के सुसराल वालों द्वारा किया जा था। मृतक का परिवार बेहद डरा हुआ है। और बेहद गम और दुख का माहौल मृतक के परिवार जनों में है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग परिवार द्वारा की गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई मृतक के परिवार जन चाहते हैं। मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article