उंगलियां काटी-दांत तोड़े फिर बेरहमी से की हत्या, बांदा में मिली महिला की सिर कटी लाश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2023, 12:37 PM IST

UP Crime News: पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि जांच के दौरान महिला की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के निवासी रामकुमार अहिरवार की पत्नी माया देवी के रूप में की गई। प्रथम दृष्टया जांच के बाद प्रथम दृष्टया जांच के बाद पुलिस को महिला के परिजनों पर हत्या में शामिल होने का संदेह हुआ।

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा में महिला की सिर कटी लाश मिलने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया है कि महिला के पति और सौतेले बेटे ने ही मिलकर उसकी हत्या की थी और पहचान छिपाने के लिए शव को क्षत विक्षत कर डाला था। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया हत्या के चारों आरोपियों को गिरफ्तार क लिया गया है।

Death

बांदा में मिली महिला की सिर कटी लाश

बता दें, बांदा में मध्य प्रदेश से सटे जंगलों में शुक्रवार को एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया। महिला की चार उंगलियां गायब थीं और पहचान छिपाने के लिए उसके दांतों को भी कुचल दिया गया था। पुलिस ने बताया महिला का सिर कुछ दूरी पर बरामद किया गया था, शव अर्धनग्न हालत में मिला था।

End of Feed