क्राइम

Ballia Crime: 8 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंग रेप, सिर्फ 7 और 8 साल के हैं आरोपी; बच्ची BHU रेफर

Ballia Crime: बलिया जिले में एक 8 वर्षीय बालिका के साथ गैंग रेप हुआ है। बच्ची को इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया गया है। इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी भी 7 और 8 साल के हैं।

Image

बलिया में एक 8 वर्षीय बालिका के साथ गैंग रेप

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Baliya Crime: यूपी के बलिया में 7 साल की नाबालिग लडकी के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 7 और 8 साल के दो लड़कों ने मिलकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित लड़की की हालत गंभीर है। जिला महिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने पीड़िता को अच्छे ईलाज के लिए बी.एच.यू, वाराणसी के लिए रेफर किया है। पुलिस पीड़ित लड़की के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक ये घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में देर रात हुई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि दिनांक 21 तारीख को रात्रि को सूचना मिली कि एक पीड़िता है जिसकी उम्र लगभग 7-8 साल है। उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। तत्काल मैं और पुलिस टीम पीड़िता जो कि महिला अस्पताल में थी। वहां पहुंचा गए और पीड़िता से और उसके परिवारजनों से और डॉक्टर से वार्ता की। डॉक्टर ने बताया कि उसकी स्थिति ठीक है। लेकिन उसको अच्छे ईलाज के लिए बी.एच.यू. वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। परिजनों द्वारा तहरीर आ गयी है। जिसमें उन्होंने दो बाल अपचारी जिनकी उम्र 7 और 8 साल है। उनका नाम दिया है। उनको चिन्हित कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article