बेंगलुरु में बैडमिंटन कोच की करतूत, 16 साल की लड़की के साथ जो किया उसने उड़ाए होश

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने कई मौकों पर पीड़िता का यौन शोषण किया था और उसने उसकी नग्न तस्वीरें भी ली थीं, जो उसके फोन में पाई गईं।

Badminton Coach Arrested: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक बैडमिंटन कोच को 16 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीड़िता आरोपी से बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले रही थी। पुलिस ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब लड़की की दादी को पता चला कि नाबालिग ने अपनी दादी के फोन से अपनी कुछ नग्न तस्वीरें किसी अज्ञात नंबर पर भेजी हैं और उन्होंने तुरंत किशोरी के माता-पिता को इसकी जानकारी दी।

crime-against-women

प्रतीकात्मक तस्वीर

कई बार यौन शोषण किया

पुलिस ने बताया कि जब उसकी मां ने उससे पूछताछ की तब पीड़िता ने बताया कि कोच ने उसे अतिरिक्त प्रशिक्षण सत्र मुहैया कराने के नाम पर कई बार उसका यौन शोषण किया और उसे इस बारे में किसी को न बताने की चेतावनी दी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी ने दो साल पहले यहां एक 'स्पोर्ट्स सेंटर' में बैडमिंटन कोचिंग के लिए दाखिला लिया था। कोच ने कथित तौर पर कई मौकों पर उसका यौन शोषण और उत्पीड़न किया। वह उसे अपने घर भी ले गया, जहां उसने उसका यौन शोषण किया।

End of Feed