बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले शूटर्स ने कर्जत में की थी 30 राउंड शूटिंग प्रैक्टिस, जांच में कई खुलासे

बाबा सिद्धीकी मर्डर केस में नए खुलासए हुए हैं। जांच के मुताबिक कर्जत के पास पलसादरी गांव में निशानेबाजों ने सामूहिक रूप से 30 राउंड फायरिंग का अभ्यास किया था।

Baba Siddiqui Murder Case: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले शूटर्स ने मुंबई से सटे कर्जत में30 राउंड शूटिंग प्रैक्टिस की थी। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों में भगवत सिंह और राम कनौजिया दो विदेशी पिस्तौल खरीदने के लिए जुलाई में उदयपुर गए थे। इस पिस्टल का इस्तेमाल बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए किया गया था। कर्जत के पास पलसादरी गांव में निशानेबाजों ने सामूहिक रूप से 30 राउंड फायरिंग का अभ्यास किया था।

Baba Siddique murder case

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में खुलासा

जांच के लिए धर्मराज और गुरमेल को इस गांव के झरने पर ले जाया गया जहां कई अहम सबूत मिले हैं। शूटर्स ने सितंबर के दूसरे सप्ताह में इस झरने का दौरा किया था। आरोपी मुंबई कुर्ला के पटेल चॉल के कमरा नंबर 225 में ठहरे थे। उन्हें ब्रोकर और घर ऑनलाइन मिला था। दलाल का नाम अब्बास शेख है। क्राइम ब्रांच ने अब तक 20 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

End of Feed