Ayodhya: होटल में महिलाओं का नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में एक गिरफ्तार, मोबाइल में मिलीं तमाम अश्लील क्लिप

अयोध्या में एक 25 वर्षीय होटल कर्मचारी को राम मंदिर के पास एक होटल में नहा रही एक महिला का वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

अयोध्या में राम मंदिर के गेट नंबर तीन से कुछ दूरी पर स्थित एक होटल में कार्यरत एक कर्मचारी को शुक्रवार सुबह महिलाओं के नहाने के दौरान वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार आरोपी को होटल में नहा रही एक महिला का वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें होटल में ठहरी महिलाओं के नहाने के कई और वीडियो मिले।

MOBILE FILMING

प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस ने बताया कि आरोपी कर्मचारी की पहचान बहराइच जिले के निवासी 25 साल के सौरभ तिवारी के रूप में हुई है। यह घटना राजा गेस्ट हाउस में हुई, जो राम मंदिर के गेट नंबर 3 से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। सुबह करीब छह बजे एक महिला श्रद्धालु नहा रही थी, तभी उसने आरोपी की परछाई देखी। उसे वीडियो बनाते हुए देखकर वह घबराकर चिल्लाते हुए बाथरूम से भाग गयी। उसकी चीख सुनकर अन्य मेहमान मदद के लिए दौड़े और आरोपी को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने उसे राम जन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया।

End of Feed