Bihar में बैंक मैनेजर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार, ऑफिस के अंदर हुआ घमासान; देखिए पूरा वीडियो

बिहार के नवादा के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक के मैनेजर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल मैनेजर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नवादा: ज़िले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक में सोमवार की दोपहर एक शख़्स ने मैनेजर के चैंबर में घुसकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे बैंक मैनेजर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद बैंक कर्मियों ने इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मैनेजर के ऊपर हमले का सीसीटीवी फ़ुटेज सामने आया है, जिसमें साफ़ दिख रहा है कि कैसे एक शख्स मैनेजर के चेंबर में घुसता है और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर देता है।

Attack on Bank manager in ​​Nawada

बैंक मैनेजर पर धारदार हथियार से हमला

बैंक मैनेजर से था विवाद

बैंककर्मी अशोक कुमार ने बताया कि एक शख्स का बैंक मैनेजर से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था, जिसके बाद उसने बैंक मैनेजर पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। किसी तरह उनको बचाया गया और हमलावर युवक को चाकू के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, लेकिन बैंक मैनेजर अभय कुमार के शरीर में कई जगह चाकू के हमले से गंभीर जख्म हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

End of Feed