क्राइम

Raju Pal Murder Case: राजू पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी और अतीक अहमद के शूटर अब्दुल कवि ने किया सरेंडर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 5, 2023, 10:29 PM IST

abdul qavi Atiq Ahmed close aide:माफिया अतीक अहमद के करीबी और राजू पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अब्दुल कवि ने सरेंडर कर दिया है, वो पिछले 18 साल से फरार था।

Image

अतीक अहमद

Abdul Qavi Surrender: प्रयागराज के बहुचर्चित बसपा एमएलए राजू पाल हत्याकांड में फरार चल रहे अब्दुल कवि ने सरेंडर (Abdul Qavi Surrender) कर दिया है बताया जाता है कि अब्दुल कवि अतीक अहमद का गुर्गा है और उसका खास शूटर माना जाता है, उसने लखनऊ सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया है।

अब्दुल कवि 18 साल से फरार चल रहा था और उसने अब सरेंडर किया गौर हो कि वह बसपा विधायक राजू पाल की हत्या (Raju Pal Murder) 25 जनवरी 2005 के बाद से ही फरार चल रहा था वह कौशांबी के भखंदा गांव निवासी है उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने उसका मकान बुलडोजर से ढहा दिया था।

राजू पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी

गौर हो कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद अब्दुल कवि के भाई अब्दुल कादिर को कौशांबी पुलिस ने जेल भेजा था, अब्दुल कवि अतीक अहमद और अशरफ का बेहद करीबी है और राजू पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।

उसका मकान बुलडोजर से ढहा दिया था

अब्दुल कवि के मकान ढहाने के दौरान काफी संख्या में असलहे बरामद किए गए थे इसके बाद पुलिस ने गांव में उसके करीबियों और रिश्तेदारों के यहां भी छापेमारी कर बड़ी संख्या में लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी असलहों का जखीरा बरामद किया था, उसपर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था, वहीं अब जाकर अब्दुल कवि ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया पुलिस उसे प्रयागराज लाकर पूछताछ कर सकती है।

उमेश पाल की किडनैपिंग मामले में अतीक को उम्रकैद

गौर हो कि हाल ही में बाहुबली अतीक अहमद फिर से साबरमती जेल पहुंच चुका है और वो बन चुका है कैदी नंबर 17052,अतीक को उमेश पाल किडनैपिंग केस में उमकैद की सजा सुनाई गई है। बता दें कि जिस उमेश पाल की किडनैपिंग मामले में अतीक को उम्रकैद हुई है उसी उमेश पाल की 24 फरवरी को प्रयागराज में दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी।

अतीक 25 रु दिन के हिसाब से मजदूरी कर रहा है

उमेश पाल की हत्या में भी अतीक और उसके गैंग का नाम आ रहा है, अब अतीक अहमद के बुरे दिन आ गए हैं उसका बुरा काल शुरू हो चुका है। कभी अरबों की संपत्ति का मालिक अतीक को जेल में दिहाड़ी मजदूरी करनी पड़ रही है वो भी महज 25 रु दिन पर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतीक 25 रु दिन के हिसाब से मजदूरी करने लगा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article