क्राइम

देशद्रोही है Atiq Ahmed? पंजाब में ड्रोन से अतीक के लिए पाकिस्तान से गिराया जाता था हथियार- रिमांड कॉपी में दावा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 13, 2023, 08:21 PM IST

Atiq Ahmed: अतीक अहमद का बेटा असद गुरुवार को झांसी में एक पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। असद के साथ शार्प शूटर मोहम्मद गुलाम भी यूपी एसटीएफ की गोलियों का निशाना बना है। वहीं अतीक अहमद उमेश पाल हत्याकांड में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान से आता था अतीक अहमद की गैंग के लिए हथियार
  • यूपी पुलिस की रिमांड कॉपी से हुआ है यह खुलासा
  • अतीक ने खुद पुलिस को बताए हैं पाकिस्तान के साथ अपने संबंध

Atiq Ahmed: अतीक अहमद, यूपी का माफिया डॉन और बाहुबली नेता। इस डॉन का एक बेटा आज यानि कि गुरुवार (13 April 2023) को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। वहीं अतीक को उमेशपाल हत्याकांड में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत मिली है। ये तो अतीक के क्राइम की कहानी है, लेकिन अब जो खुलासा हुआ है वो काफी बड़ा है। अतीक के बारे में पता चला है कि उसका पाकिस्तान से भी संबंध है। वहीं से उसके लिए हथियार आता था। यानि कि अतीक देश विरोधी गतिविधियों में भी लिप्त है।

रिमांड कॉपी से खुलासा

यूपी पुलिस की रिमांड कॉपी से खुलासा हुआ है कि अतीक अहमद के संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से भी है। रिमांड कॉपी में अतीक के बयान के हवाले से लिखा गया है-"...मेरे पास हथियारों की कोई कमी नहीं है क्योंकि मेरे पाकिस्तान के आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से सीधे संबंध हैं। पाकिस्तान से हथियार ड्रोन की मदद से पंजाब सीमा पर गिराए जाते हैं और स्थानीय कनेक्शन उन्हें इकट्ठा करते हैं। इसी खेप से जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को हथियार मिलते हैं। यदि आप मुझे अपने साथ ले जाएं, तो मैं उस पैसे और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और गोला-बारूद को बरामद करने में आपकी मदद कर सकता हूं।"

आज क्या हुआ

आज एक तरफ अतीक अहमद कोर्ट में अपने आप को निर्दोष बताते हुए रिहाई की मांग कर रहा था, तो दूसरी ओर उमेश पाल हत्याकांड में शामिल उसका छोटा बेटा असद यूपी एसटीएफ के साथ हुए मुठभेड़ में मारा गया। कोर्ट ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को उमेश पाल की हत्या के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

फंसा है पूरा परिवार

अतीक अहमद का लगभग पूरा परिवार इस समय पुलिस के निशाने पर है। पत्नी से लेकर बेटा तक और बेटी से लेकर बहन तक सबके गुनाहों की फाइल खुल चुकी है। उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद, उसका बेटा असद, भाई अशरफ, गुलाम और कई अन्य आरोपी हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article