क्राइम

सनी का कबूलनामा- 13 अप्रैल को कोर्ट में अतीक को मारने का था प्लान, बाबर ने जोड़ा गोगी गैंग से कनेक्शन

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2023, 08:49 AM IST

Atiq Ahmad murder case : अतीक-अशरफ की हत्या के तीनों आरोपियों लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। समझा जाता है कि पूछताछ में पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी से परदा उठाने में कामयाब होगी। अतीक हत्याकांड के बारे में सनी ने कई बड़े खुलासे किए हैं।

Atiq Ahmad murder case : माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या मामले में बड़ा अपडेट है। हत्याकांड में गिरफ्तार तीन आरोपियों में से एक सन्नी सिंह ने यूपी एटीएस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में सन्नी ने पुलिस को बताया है कि उनकी योजना 13 अप्रैल को ही कोर्ट में अतीक अहमद को मारने की थी लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। सनी ने बताया कि तीनों 12 अप्रैल को लखनऊ से बस में सवार होकर प्रयागराज पहुंचे थे।

बाबर के जरिए गोगी गैंग के संपर्क में आए

सूत्रों के अनुसार सनी ने एक बड़ा खुलासा यह भी किया है कि वे कानपुर के रहने वाले बाबर के जरिए गोगी गैंग के संपर्क में आए। गोगी गैंग इन तीनों से एनसीआर में बड़ी घटना कराना चाहता था। बता दें कि अतीक-अशरफ की हत्या के तीनों आरोपियों लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। समझा जाता है कि पूछताछ में पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी से परदा उठाने में कामयाब होगी। अतीक हत्याकांड के बारे में सनी ने कई बड़े खुलासे किए हैं। एक नजर डालते हैं उसके खुलासों पर-

  1. दिल्ली के जितेंद्र गोगी गिरोह के संपर्कों से मिले थे असलहे
  2. जितेंद्र गोगी गिरोह इन तीनों से एनसीआर में बड़ी घटना कराना चाहता था
  3. इससे पहले सितंबर 2021 में जितेंद्र गोगी की रोहिणी कोर्ट में हत्या हो गई
  4. कानपुर का बाबर भी इसी गैंग से जुड़ा था, बाबर के जरिए ये लोग गोगी गैंग के संपर्क में आए
  5. ये गिरोह असलहे बनाते भी और पंजाब से मंगाते भी थे
  6. लारेंस विश्नोई बनना चाहते थे तीनों आरोपी
  7. अस्पताल में पुलिस पर गोली चलाने का प्लान नहीं था
  8. मरने नहीं आए थे इसलिए सरेंडर किया
  9. सीसीटीवी फुटेज में कहीं भी बाईक पर नहीं दिखे शूटर
  10. 12 अप्रैल को लखनऊ से बस से प्रयागराज पहुंचे थे
  11. 13 को कोर्ट में ही अतीक-अशरफ को मारने का प्लान था
  12. कालविन अस्पताल से डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे स्टेशन के सामने होटल में रुके थे तीनों
  13. 15 अप्रैल को दिन में ही कालवीन अस्पताल की रेकी की थी
  14. दो नए मोबाईल खरीदे थे लेकिन सिमकार्ड के लिए फर्जी आईडी नहीं जुटा पाए
  15. कालवीन अस्पताल की रेकी का वीडियो मिल सकता है जल्द पुलिस को
  16. एनसीआर कनेक्शन के चलते ही गोगी गैंग ने एनसीआर चैनल की आईडी,बड़ा कैमरा,आई कार्ड दिया था
  17. डर पर काबू पाने के लिए जय श्री राम का नारा लगाया
  18. अब जेल में इज्जत बढ़ गई है कोई काम नहीं करवा रहा है ये कहना है शूटर का
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article