Jharkhand Pakistan Slogans: पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2022, 03:22 PM IST

Jharkhand Pakistan Slogans: झारखंड राज्य में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान गांडेय प्रखंड में मुखिया पद हेतु नामांकन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसकी कड़ी आलोचना की जा रही है।

Jharkhand Pakistan Slogans: पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे

Jharkhand Pakistan Slogans: झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मुखिया पद हेतु नामांकन के दौरान गिरिडीह जनपद के गांडेय प्रखंड में शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां नामांकन के दौरान मुखिया के प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

मामले का वीडियो सामने आने के बाद इस शर्मनाक करतूत की खूब आलोचना हो रही है। वहीं इस घटना के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। वहीं विपक्ष भी इस घटना की कड़ी निंदा कर रहा है।  

घटना के बाद हमलवार हुई भाजपा

गांडेय प्रखंड में मुखिया पद हेतु नॉमिनेशन करने के दौरान डोकोडीह पंचायत से एक मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस घटना की भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आलोचना की है। भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि, गिरिडीह में जो कुछ भी हुआ वह बेहद शर्मनाक घटना है। उन्होंने ट्वीट किया कि, पुलिस की मौजूदगी में देशद्रोहियों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। नारा लगाने वालों पर ही नहीं बल्कि उपस्थित पुलिसकर्मियों पर भी मुकदमा दर्ज हो। 


कांग्रेस ने की कड़ी कार्रवाई की मांग 

इस घटना पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रशासन से ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं भाजपा के आरोपों का पलटवार भी किया और कहा कि, इनके आरोप में कोई दम नहीं है। हालांकि घटना निंदनीय है। 

तीन लोग गिरफ्तार, छापेमारी जारी

एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वहीं इस मामले में जो भी आरोपी है, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घिनौने कृत्य में जो लोग भी शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। वहीं इस मामले में मुखिया पद के उम्मीदवार शाकिर हुसैन सहित कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले पर प्रशासनिक अमला कार्रवाई की बात जरूर कर रहा है। लेकिन घटना के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। पक्ष और विपक्ष द्वारा वार और पलटवार जारी है।

End of Article