शाहजहांपुर में ओवरटेकिंग के दौरान कार चालक और ट्रक ड्राइवर के बीच हुए विवाद में ट्रक चालक ने कार को टक्कर मारते हुए 500 मीटर तक घसीटा। ट्रक चालक कार को सुभाष चौराहे पर घसीटते हुए चौकी के सामने तक ले गया। इस घटना के दौरान कार में सवार लोग बाल-बाल बचे, ट्रक ड्राइवर शराब के नशे बताया जा रहा है। महानगर स्थित रौजा थाना क्षेत्र के सुभाष चौराहे की घटना। इससे पहले गुजरात के सूरत में पलसाना तहसील कार चालक ने बाइक सवार व्यक्ति को 12 किलोमीटर तक घसीटा। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। बेंगलुरु में महिला ने एक रोड रेज की घटना में शख्स को कार के बोनट पर 3-4 किमी तक घसीटा। इससे पहले दिल्ली के कांझावाला इलाके में 31 दिसंबर की रात अंजलि नाम की युवती को होटल से वापस लौटते समय उसकी स्कूटी एक कार से टकरा गई। इस दुर्घटना में अंजलि का पैर कार के एक्सेल में फंस गया और वह करीब 12 किलोमीटर तक घसीटी जाती रही। इस हादसे में उसकी जान चली गई।
Watch Video: ओवर टेकिंग में हुआ विवाद, तो ट्रक ड्राइवर ने कार को 500 मीटर तक घसीटा
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jan 26, 2023, 07:09 PM IST
एक बार फिर वाहन से किसी को घसीटने का मामला सामने आया। इस बार शाहजहांपुर में ओवरटेक को लेकर विवाद होने पर ट्रक चालक ने कार को टक्कर मारते हुए 500 मीटर तक घसीटा।
End of Feed
