क्राइम

Amritpal Singh: 8 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है अमृतपाल सिंह, आखिर है कहां?- video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 26, 2023, 12:06 AM IST

Amritpal Singh missing: वारिस पंजाब दे का मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृत पाल सिंह फरार है। पुलिस की गिरफ्त से बाहर अमृतपाल के एक के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहे हैं।

Image

खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह

पुलिस Amritpal Singh को पकड़ने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में रेड डाल रही है लेकिन इसके बाद भी अमृतपाल पुलिस की पहुंच से दूर है, सूत्रों के अनुसार अमृतपाल विदेश भागने की फिराक में है।खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद शनिवार को एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वह कथित तौर पर जैकेट व पतलून पहने और मोबाइल फोन पर बात करते हुए नजर आ रहा है।

इस फुटेज के बारे में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फुटेज किस तारीख का है, यह जानकारी नहीं मिल पाई है।बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित यह वीडियो पटियाला का है।फुटेज में 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल को सफेद कपड़े से अपना चेहरा ढंके हुए एक बैग पकड़े देखा जा सकता है।फुटेज में उसके करीबी सहयोगी पापलप्रीत सिंह को भी देखा जा सकता है।

उसी जगह के एक दूसरे फुटेज में अमृतपाल सिंह को चश्मा लगाए सड़क पर चलते और फोन पर बात करते देखा जा सकता है।अमृतपाल अपने और वारिस पंजाब दे संगठन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद एक हफ्ते से फरार है। 19 मार्च को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद में कथित रूप से एक महिला के घर पर अमृतपाल और पापलप्रीत के होने के बारे में पता चला था।

लेकिन उसके बाद से उनके ठिकाने के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। बलजीत कौर नामक महिला को बृहस्पतिवार को पकड़ लिया गया था। पंजाब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article