क्राइम

चकमा देने में भगोड़ा अमृतपाल सिंह फिर कामयाब, पंजाब के होशियारपुर में छिपे होने की खबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2023, 07:33 AM IST

वारिस पंजाब दे का मुखिया और भगोड़ा अमृतपाल सिंह क्या पंजाब में ही छिपा है। इस तरह की जानकारी सामने आई है कि वो होशियारपुर जिले में कहीं है। पंजाब पुलिस की तरफ से धरपकड़ की कोशिश तेज की गई है।

Amritpal singh latest news: क्या अमृतपाल सिंह पंजाब में ही है, इस तरह की जानकारी सामने आ रही है कि वो पंजाब पुलिस को चकमा देने में एक बार फिर कामयाब रहा। हालांकि यह बताया जा रहा है कि वो होशियारपुर में कहीं छिपा हो सकता है। यह भी बताया जा रहा है कि वो सरेंडर करने की तैयारी में था। लेकिन पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो धरपरकड़ की कोशिश तेज हुई। पुलिस ने करीब 30 किमी तक उसका पीछा किया। लेकिन एक नाके पर वो पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा।बताया यह भी जा रहा है कि वो किसी इंटरनेशनल चैनल तो साक्षात्कार देने वाला था। लेकिन पुलिस को जानकारी मिलने के बाद उसने अपना प्लान बदल दिया। पंजाब पुलिस की खुफिया यूनिट उसका पीछा कर रही थी। होशियारपुर जिले के एक गुरुद्वारे में दोनों संदिग्धों ने अपनी कार घुसा दी और दीवाल फांद कर भाग गए। अब वो दोनों लोग कौन थे पुख्ता तौर पर कह पाना मुश्किल है लेकिन वे अमृतपाल सिंह के सहयोगी हो सकते हैं। बता दें कि इससे पहले अमृतपाल सिंह को लेकर तरह तरह की खबरें आईं मसलन वो हरियाणा में हो सकता है, उत्तराखंड के जरिए नेपाल जा सकता है।

‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख है अमृतपाल सिंह

दुबई में रह चुके अमृतपाल सिंह को पिछले साल ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख बनाया गया था, जिसकी स्थापना अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू ने की थी। दीप सिद्धू की पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।अधिकारियों ने कहा है कि अमृतपाल सिंह का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेशों में स्थित आतंकवादी समूहों के साथ घनिष्ठ संबंध है।सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को परोक्ष रूप से धमकी दे चुका अमृतपाल पंजाब में हालात को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है और सिख युवाओं को अपने संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ की ओर आकर्षित कर रहा है।इस बीच, पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने को कहा। पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सभी नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का अनुरोध है। पंजाब पुलिस कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं या फर्जी खबरें न फैलाएं।इस महीने की शुरुआत में, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और उनके साथ सीमावर्ती राज्य में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की थी।केंद्र ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीआरपीएफ और अपने दंगा-रोधी बल आरएएफ के करीब 1900 जवानों को भेजा गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article