अमेठी में 16 साल की लड़की को युवक ने जिंदा जलाया, शिकायत के बाद भी सोती रही पुलिस

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 27, 2023, 03:50 PM IST

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Amethi News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 100 किमी. दूर अमेठी के शुकुल बाजार कस्बे में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। आरोप है कि एक 16वर्षीय किशोरी को विशेष समुदाय के युवक ने अपने दोस्तों के संग मिलकर जिंदा जला दिया। किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Death

अमेठी में लड़की को जिंदा जलाया

फैजान ने की हैवानियत

लड़की के पिता का आरोप है कि फैजान नाम का युवक उनकी बेटी को पहले से ही परेशान करता था, उनके साथ छेड-छाड़ करता था, इसकी कई बार शिकायत भी पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने शिकायत तक दर्ज नहीं की जिसकी वजह से इतनी बड़ी वारदात हो गई।

End of Feed