अजब-गजब ठगी, इंजीनियरिंग के छात्र ने अमेजन को लगाया 3.7 लाख रुपए का चूना, बेंगलुरु में गिरफ्तार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 19, 2023, 03:41 PM IST

कहते हैं इंजीनियरों का दिमाग बहुत तेज चलता है, चाहे कोई भी मामला हो। इसका मिसाल एक ऑनलाइन खरीददारी में देखने को मिला। चिराग गुप्ता नाम के इंजीनियरिंग के छात्र ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए अजब तरीके से अमेजन से 3.7 लाख रुपए की धोखाधड़ी की।

22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र चिराग गुप्ता को फर्जी रिफंड घोटाले में अमेजन से 3.7 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि गुप्ता ने अमेजन से चार आईफोन ऑर्डर किए, डिलीवरी के बाद खरीदारी रद्द कर दी, जिसके बाद रिफंड जारी किया गया लेकिन प्रोडक्ट वापस नहीं किया गया। मामले के सिलसिले में 16 आईफोन सहित 20.34 लाख के गैजेट जब्त किए गए हैं।

amazon fraud

अमेजन के साथ धोखाधड़ी में इंजीनियरिंग का छात्र गिफ्तार

डीसीपी (उत्तर) शिवप्रकाश देवराजू ने कहा कि पुलिस को मई में अमेजन प्रतिनिधियों से शिकायत मिली थी। शिकायत में बदमाशों पर प्रोडक्ट को वापस किए बिना रिफंड प्राप्त करके कंपनी को धोखा देने का आरोप लगाया गया।

End of Feed