क्राइम

देवर की दीवानी भाभी ने पति को लगवाया ठिकाने, खौफनाक साजिश को कुछ यूं दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव नगला हिमाचल में एक पत्नी ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

Image

पत्नी ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव नगला हिमाचल में एक पत्नी ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

मामला 17 जून की रात का है, जब गांव निवासी ट्रक ड्राइवर ऋषि कुमार की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी ललिता के अपने पति के चचेरे भाई नीरेश से शादी से पहले से ही अवैध संबंध थे। पति ऋषि को जब इस बात की जानकारी हुई तो पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे। इसी बीच दोनों ने मिलकर ऋषि को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

17 जून की रात आरोपी नीरेश ऋषि को शराब पिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया और अगले दिन सुबह उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को जब मामले की जानकारी हुई तो तीन टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी और आरोपी नीरेश को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ग्रामीण अमृत जैन के मुताबिक तीनों टीमों ने बेहतरीन काम करते हुए 24 घंटे के अंदर वारदात का खुलासा कर दिया। मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी जो रिश्ते में देवर भी है, दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग और अवैध संबंधों की वजह से हुआ है।

Sanjeev Dubey
संजीव कुमार दुबेauthor

पत्रकारिता में मेरे सफर की शुरुआत 20 साल पहले हुई। 2002 अक्टूबर में टीवी की रुपहले दुनिया में दाखिल हुआ। शुरुआत टीवी की दुनिया के उस पहलू से हुई जहां हर खबर को उसके मुताबिक आकार दिया जाता है यानी उसे कसा जाता है। सहारा टीवी में मेरे कामकाज की शुरुआत पैकेजिंग से हुई जहां खबरों को अलग-अलग प्रारूपों में गढ़ने का काम होता है। फिर पीसीआर में आउटपुट एडिटर की भूमिका निभाने का मौका मिला जहां तुरंत निर्णय कर खबरों को ब्रेक करने की चुनौती रहती है। न्यूजरूम की गहमागमी के बीच रनडाउन तैयार करने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई। यहां ब्रेकिंग, हार्ड कोर की खबरों और फीचर्ड प्रोग्रामिंग ने मेरे अनुभव का दायरा तो बढ़ाया ही उसमें गहराई एवं पैनापन भी दिया। 2011 में टेलिविजन न्यूज की दुनिया को अलविदा कहना पड़ा। अक्टूबर 2011 में Zee News की हिंदी वेबसाइट को अपनी अगवुाई में लॉन्च करने का मौका मिला। डिजिटल की दुनिया और टीवी की दुनिया में खबरें परोसने और खबरों को दिखाने का अंदाज बिल्कुल अलग था। मैं उस दौर में दस्तक दे चुका था जब टीवी भी स्मार्टफोन पर देखा जाने लगा था। डिजिटल पर भी ब्रेकिंग थी। अगर टीवी में प्रोग्रामिंग थी तो यहां भी बतौर फीचर, सॉफ्ट स्टोरीज का विशाल संसार था। एक नया मीडियम जो स्मार्टफोन पर बखूबी देखा और समझा जा सकता था। डिजिटल की इस दुनिया में टीवी और अखबार दोनों समाहित थे। यहां काम करते हुए डिजिटल न्यूज मीडिया की बारीकियां तो सीखी हीं। साथ ही जब जी न्यूज से विदाई ली तो उस समय 33 मिलियन यूजर्स के बीच 84 मिलियन पीवीज देखने की अपार खुशियां हासिल हुईं। जी न्यूज में एक लंबी पारी खेलने के बाद जुलाई 2017 में टाइम्स नाउ नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिला। 2017 में ही टाइम्स नाउ की हिंदी वेबसाइट की शुरुआत हुई। यह पहला मौका था जब टाइम्स नाउ की अगुवाई में कोई हिंदी न्यूज वेबसाइट लॉन्च हुई। यहां एक नई और युवा टीम बनी। यह टीम आक्रामक अंदाज में काम करते हुए कम समय में अपनी पहचान बनाई। डिजिटल की दुनिया के बदलते संसार में अब चुनौती पीवीज की नहीं बल्कि यूजर्स की थी, जिन्हें लाना इतना आसान नहीं थी। लेकिन टीम के जज्बे, हौसले ने असाधारण चुनौतियों को भी अपनी मेहनत एवं लगन से उसे सामान्य बनाया। डिजिटल न्यूज की दुनिया में हर पल चुनौतियों के बीच नया कुछ सीखने-समझने और कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है। यह सिलसिला आज भी अनवरत जारी है-

और पढ़ें
End of Article