क्राइम

सांप के जहर के 'खेल' में फंसे एल्विश, आरोपों पर दी सफाई, बोले-सारे आरोप बेबुनियाद, जांच में सहयोग करूंगा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 3, 2023, 01:28 PM IST

Elvish Yadav News : गुरुवार रात नोएडा पुलिस ने एक रेव पार्टी का पर्दाफाश किया। इस रेव पार्टी से पांच लोग गिरफ्तार हुए। पुलिस ने इस मामले में जो प्राथमिकी दर्ज की है उसमें एल्विश यादव का भी नाम है। एल्विश ने जांच में नोएडा पुलिस का सहयोग करने की बात कही है। अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Elvish Yadav News : जहरीले सांपों की तस्करी मामले में अपना नाम सामने आने पर बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विजेता एल्विश यादव सामने आए हैं और अपनी सफाई दी है। एल्विश यादव ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि उन पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इन आरोपों में जरा भी सच्चाई नहीं है। उन पर लगे एक भी आरोप यदि साबित हुए तो वह जिम्मेदारी लेंगे। एल्विश ने जांच में नोएडा पुलिस का सहयोग करने की बात कही है। बता दें कि गुरुवार रात नोएडा पुलिस ने एक रेव पार्टी का पर्दाफाश किया। इस रेव पार्टी से पांच लोग गिरफ्तार हुए। पुलिस ने इस मामले में जो प्राथमिकी दर्ज की है उसमें एल्विश यादव का भी नाम है।

ऐसे सामने आया एल्विश का नाम

रिपोर्टों के मुताबिक जिस जगह पर रेव पार्टी का आयोजन हुआ था, पुलिस ने वहां से पांच कोबरा, सांप का जहर स्थित नौ सांप जब्त किए। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में एल्विश का नाम सामने आया। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया है कि वे बिग बॉस ओटीटी के विजेता की पार्टियों के लिए सांप पहुंचाया करते थे।

पीएफए के अधिकारी ने की शिकायत

दरअसल, नोएडा के एक फॉर्म हाउस पर एल्विश एवं अन्य लोगों पर सांपों एवं उनके जहर के साथ वीडियो शूट करने का आरोप लगा। पीपुल्स फॉर एनिमल (पीएफए) के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। पीएफए अधिकारी ने इन पर अवैध रूप से रेव पार्टियां आयोजित करने का आरोप लगाया। आरोप है कि इन पार्टियों में ड्रग्स एवं सांप का जहर लेने के लिए विदेशी महिलाओं को बुलाया जाता था।

गिरफ्तार सभी लोग दिल्ली के

इस जानकारी पर पीएफए अधिकारी ने एल्विश यादव से संपर्क किया। बताया जाता है कि संपर्क करने पर एल्विश ने अधिकारी को अपने एक एजेंट का नंर दिया। यह एजेंट नोएडा के एक बैंक्वेट हॉल में रेव पार्टी आयोजित करने एवं सांप लाने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद रेव पार्टी की सूचना वन विभाग एवं नोएडा पुलिस के अधिकारियों के साथ साझा की गई। इसके बाद वन विभाग एवं पुलिस की टीम ने बैंक्वेट हॉल में छापा मारा और मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए सभी लोग दिल्ली से हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article