फ्लैट पर पहुंची जांच टीम तो उड़ गए होश, इतना शातिर है श्रद्धा का कातिल आफताब

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 17, 2022, 02:17 PM IST

दिल्ली पुलिस के सामने श्रद्धा वाकर के गुनहगार आफताब ने अपने जुर्म को कबूल तो कर लिया है। लेकिन फॉरेंसिक टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसके कबूलनामे को सिद्ध करने के लिए साक्ष्य जुटाने की चुनौती है।

श्रद्धा वाकर हत्याकांड में आफताब आरोपी के तौर पर दिल्ली पुलिस के कब्जे में है। इस केस में हर दिन चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। मसलन आफताब ने श्रद्धा के बैंक खातों से पैसों को ट्रांसफर किया, चापड़ के जरिए जब वो श्रद्धा के शव को काट रहा था तो करीब 18 हजार लीटर पानी बहा दिया। एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि 20 गर्लफ्रेंड थीं। हत्या के बाद ओएलक्स पर मोबाइल फोन बेच दिया। हत्या के बाद खून के धब्बे ना रहे जाए उसके लिए पूर् फ्लैट की सफाई की, ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल किया। हालांकि खून के धब्बों को हासिल करने के लिए उस फ्लैट पर पहुंची तो बेंजीन टेस्ट का प्रयोग किया।

बहुत शातिर है आफताब

End of Feed