क्राइम

Rajasthan Crime: राजस्थान पुलिस अभिरक्षा में BJP नेता ही हत्या कर आगरा में मौज कर रहा था आरोपी, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2023, 01:23 AM IST

Rajasthan Crime: राजस्थान में भाजपा के एक नेता की हत्या के मामले वांछित आरोपी को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर पचास हजार रुपये का इनामी घोषित किया था।

Image

पकड़ा गया भाजपा नेता की हत्या में शामिल बदमाश (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

Rajasthan Crime: राजस्थान भाजपा नेता की हत्या में शामिल एक बदमाश को राजस्थान पुलिस ने यूपी के आगरा से गिरफ्तार किया है। यह शख्स यहां आराम से अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था, पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो उसने आरोपी को धर दबोचा।

50 हजार का था ईनाम

राजस्थान में भाजपा के एक नेता की हत्या के मामले वांछित आरोपी को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर पचास हजार रुपये का इनामी घोषित किया था।

7 मुकदमें हैं दर्ज

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी कृष्णा उर्फ करतार यहां सदर क्षेत्र में अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था और भरतपुर में उसके ऊपर सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि राजस्थान एसटीएफ (विशेष कार्य बल) की टीम ने बुधवार रात्रि उसे गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र अधिकारी (सीओ), एसटीएफ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 12 जुलाई को भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में अमोली टोल प्लाजा के पास पुलिस अभिरक्षा में भाजपा नेता कुलदीप उर्फ कुमरदीप जगीना की हत्या हुई थी।

दिए थे हथियार

उन्होंने बताया कि हत्याकांड में भरतपुर के चिकसाना स्थित हथैनी निवासी कृष्णा उर्फ करतार ने बदमाशों को हथियार उपलब्ध कराये थे और हत्या के मामले में वह भी आरोपी था। सिंह ने बताया कि भरतपुर पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि उसके पास से तमंचा, कारतूस, एक कार, दो आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article