8 साल से फरार प्रेमिका हत्याकांड का आरोपी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आठ साल से फरार चल रहे एक हत्यारे को नेपाल बॉर्डर से दबोच लिया है। आरोपी अर्जुन कुमार उर्फ भोला पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उस पर अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आठ साल से फरार चल रहे एक हत्यारे को नेपाल बॉर्डर से दबोच लिया है। आरोपी अर्जुन कुमार उर्फ भोला पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उस पर अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। 17 नवंबर 2017 को दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 21 साल की युवती की बेहरमी से हत्या कर दी गई थी। लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और शक अर्जुन पर जताया था। जांच में सामने आया कि अर्जुन ने युवती को 26 बार चाकू से गोदा और गला रेतकर मार डाला था।

arrest

प्रेमिका हत्याकांड का आरोपी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती पर शादी का दबाव डालता था। जब उसने मना कर दिया और परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, तो अर्जुन ने गुस्से में आकर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद वह नेपाल भाग गया।

End of Feed