Karnataka News: मस्जिद में कुरआन पढ़ने गया था नाबालिग, मौलाना ने किया रेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2023, 02:22 PM IST

Maulana Raped A Minor Boy: कर्नाटक पुलिस ने उत्‍तर कन्‍नड़ जिले में एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मौलाना ने मस्जिद में कुरआन पढ़ने आए एक नाबालिग लड़के के साथ कथित तौर उसका यौन शोषण किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लड़के पिता के शिकायत के बाद मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Maulana Raped A Minor Boy: उत्तर-कन्नड़ जिले से एक नाबालिग लड़के के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कर्नाटक पुलिस ने उत्‍तर-कन्‍नड़ जिले में एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। मौलाना मूल रूप से पश्चिम-बंगाल का रहने वाला है। पीड़ित लड़का मौलाना के पास रोजाना कुरआन पढ़ने जाया करता था। इसी का फायदा उठाकर उसने नाबालिग के साथ गंदी हरकत की।

Karnataka News: मस्जिद में कुरआन पढ़ने गया था नाबालिग, मौलाना ने किया रेप

Karnataka News: मस्जिद में कुरआन पढ़ने गया था नाबालिग, मौलाना ने किया रेप

23 सितंबर का है मामला

दरअसल, मामला 23 सितंबर की रात का है। पीड़ित लड़का रोज की तरह उस दिन भी मस्जिद में मौलाना के पास कुरआन पढ़ने गया था। इसका फायदा उठाकर आरोपी मौलाना अब्दुल समद जियायी (25) ने लड़के को फुसलाया और 23 सितंबर की रात को कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया।

End of Feed