क्राइम

Karnataka News: मस्जिद में कुरआन पढ़ने गया था नाबालिग, मौलाना ने किया रेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2023, 02:22 PM IST

Maulana Raped A Minor Boy: कर्नाटक पुलिस ने उत्‍तर कन्‍नड़ जिले में एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मौलाना ने मस्जिद में कुरआन पढ़ने आए एक नाबालिग लड़के के साथ कथित तौर उसका यौन शोषण किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लड़के पिता के शिकायत के बाद मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Image

Karnataka News: मस्जिद में कुरआन पढ़ने गया था नाबालिग, मौलाना ने किया रेप

Maulana Raped A Minor Boy: उत्तर-कन्नड़ जिले से एक नाबालिग लड़के के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कर्नाटक पुलिस ने उत्‍तर-कन्‍नड़ जिले में एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। मौलाना मूल रूप से पश्चिम-बंगाल का रहने वाला है। पीड़ित लड़का मौलाना के पास रोजाना कुरआन पढ़ने जाया करता था। इसी का फायदा उठाकर उसने नाबालिग के साथ गंदी हरकत की।

23 सितंबर का है मामला

दरअसल, मामला 23 सितंबर की रात का है। पीड़ित लड़का रोज की तरह उस दिन भी मस्जिद में मौलाना के पास कुरआन पढ़ने गया था। इसका फायदा उठाकर आरोपी मौलाना अब्दुल समद जियायी (25) ने लड़के को फुसलाया और 23 सितंबर की रात को कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया।

पिता के शिकायत पर हुआ मामला दर्ज

इसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी अपने पिता को दी। पिता ने आरोपी मौलाना के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद मौलाना को जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल मामले जांच चल रही है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article