थप्‍पड़ का बदला! 9वीं क्लास के स्‍टूडेंट ने टीचर को मारी गोली, लंच बॉक्स में लेकर आया था तमंचा

उत्तराखंड के काशीपुर में 9वीं के स्‍टूडेंट ने अपने टीचर को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि वो लंच बॉक्स में तमंचा लेकर आया था जिससे उसने गोली चलाई।

उत्तराखंड के काशीपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां 9वीं के स्‍टूडेंट ने अपनी टीचर को गोली मार दी है, वो लंच बॉक्स में तमंचा लेकर आया था। जिसे गोली मारी है वो फिजिक्स का टीचर है। दाएं कंधे के नीचे गोली लगने से गंभीर घायल टीचर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

student gunshot teacher

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

उत्तराखंड के काशीपुर में एक प्राइवेट स्कूल का यह मामला है। पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले एक सवाल का जवाब नहीं देने पर टीचर ने स्‍टूडेंट को डांटा था और थप्‍पड़ भी मारा था। जिसे वो नाराज था और बदला लेने के लिए उसने यह कदम उठाया।

End of Feed