Rajasthan Rape: उदयपुर में 9 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, हैवान ने शव के 10 टुकड़े कर खंडहर में फेंका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2023, 11:47 PM IST

Udaipur Rape and Murder:उदयपुर में 9 साल की एक मासूम बच्ची की रेप के बाद क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी आरोपी ने बच्ची के शव के दस टुकड़े कर उसे खंडहर में फेंक दिए।

Udaipur Minor Girl Rape and Murder: राजस्थान के उदयपुर जिले के मावली थाना क्षेत्र में एक नौ वर्षीय बच्ची के के साथ कथित दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने तथा बाद में शव के 10 टुकड़े करने का मामला सामने आया है, आरोपी ने बच्ची के शव के दस टुकड़े कर दिए बाद में उसके शवों के टुकड़ों को एक पुराने खंडहर में फेंक दिया।

Udaipur Minor Girl Rape and Murder

प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस ने बताया कि नौ साल की आदिवासी समाज की बच्ची के परिजनों ने 29 मार्च को उसकी गुमशुदगी और अपहरण का मामला दर्ज करवाया था, शनिवार को नौ वर्षीय बच्ची का शव क्षप्तविक्षप्त हालात में घर से कुछ दूरी पर एक मकान के खंडहर से बरामद किया गया पुलिस तथा ग्रामीणों के सहयोग से उसकी तलाश की जा रही थी।

End of Feed