Meerut गवर्नमेंट हॉस्टल से 3 छात्राएं लापता, मामला संदिग्ध; ढूंढने में जुटीं UP पुलिस की 4 टीमें

मेरठ के सरकारी आवासीय विद्यालय की तीन छात्राएं लापता हो गईं। पुलिस की चार टीम गठित कर छात्राओं की तलाश शुरू की गई। एसएसपी ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले हैं और लड़कियों को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

मेरठ : सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक सरकारी आवासीय विद्यालय की कक्षा सात में पढ़ने वाली तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। पुलिस के मुताबिक, दोपहर से लापता इन छात्राओं का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी वी के सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा भी मौके पर पहुंचे। लापता लड़कियां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरूरपुर की छात्राएं हैं।

Crime

फाइल फोटो

पुलिस के हाथ लगे कुछ साक्ष्य

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने शुक्रवार को कहा कि कल देर रात पुलिस को सूचना मिली कि हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक स्कूल से तीन छात्राएं लापता हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की चार टीम गठित कर छात्राओं की तलाश शुरू की गई। एसएसपी ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले हैं और लड़कियों को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

End of Feed