क्राइम

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से बच्ची का अपहरण, मां की गोद से उठा ले गया शातिर; CCTV देख GRP दंग

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से मां के साथ सो रही 2 साल की बच्ची का अपहरण हो गया। कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक अज्ञात युवक अपनी मां के बगल में लेटी हुई बच्ची को उठाता हुआ दिखाई दे रहा है।

Image

(फाइल फोटो)

अलीगढ़ : अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर अपनी मां के साथ सो रही एक दो साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर को अतरौली के एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाला बिहार के गया का निवासी धर्मेंद्र माझी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचा और उनको छोड़कर कुछ देर के लिए बाहर निकला था तभी अपनी माँ के बगल में लेटी बच्ची को कोई उठा ले गया।

मां के साथ सो रही थी बच्ची

मानसून की छुट्टी के कारण फैक्ट्री बंद होने के बाद माझी परिवार घर लौटने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। वापस लौटने पर धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी सोना को बदहवास पाया जो अपनी लापता बेटी को खोजने के लिए बेचैन थी। उसने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) पहुंचकर मामले की सूचना दी। जीआरपी के निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें एक अज्ञात युवक अपनी मां के बगल में लेटी हुई बच्ची को उठाता हुआ दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया गया, लेकिन "अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और बच्ची का पता लगाने तथा संदिग्ध की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article