हरियाणा के यमुनानगर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, दिनदहाड़े डबल मर्डर से फैली सनसनी

हरियाणा के यमुनानगर में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े डबल मर्डर से इलाके में सनसनी का माहौल है।

यमुनानगर: यमुनानगर स्थित एक गांव में गुरुवार को कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि जैसे ही तीनों लोग जिम से बाहर निकलकर अपने वाहन में बैठने लगे तो मोटरसाइकिल पर सवार होकर हथियार के साथ आए चार से पांच नकाबपोश हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। यह घटना यहां लाखा सिंह खेड़ी में हुई और इसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरियाणा के यमुनानगर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, दिनदहाड़े डबल मर्डर से फैली सनसनी

सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना

पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इस घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। उसने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और दोनों मृतकों की उम्र 30 वर्ष के आसपास थी।

End of Feed