छत्तीसगढ़ में 14 नक्सली गिरफ्तार, 36 लाख का था इनाम; बीजापुर जिले में बना रखा था ठिकाना

छत्तीसगढ़ में पिछले साल से नक्सल अभियानों में तेजी आई है। एक के बाद एक दर्जनों नक्सलियों का एनकाउंटर हो चुका है। साथ ही कई गिरफ्तार किए जा चुके हैं और कई ने सरेंडर कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में 14 नक्सली गिरफ्तार
  • 8 के ऊपर था 36 लाख का इनाम
  • बीजापुर से गिरफ्तार हुए नक्सली

छत्तीसगढ़ में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने 14 ऐसे नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनपर लाखों का इनाम था। ये नक्सली कई हमलों में शामिल थे, इनपर कई केस दर्ज हैं। इन गिरफ्तार माओवादियों में आठ माओवादी ऐसे हैं, जिनके ऊपर 36 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

bijapur naxal arrest

बीजापुर में कई इनामी नक्सली गिरफ्तार (फोटो- @CGAIRNEWS)

End of Feed