5 लाख की फिरौती के लिए पिता के दोस्तों ने ही किया 11 साल के मासूम का अपहरण, नाकाम रहे तो हत्या कर शव जंगल में फेंका

घटना नागपुर के खापड़खेड़ा इलाके की है, जहां कक्षा 6वीं में पढ़ने वाला जीत युवराज सोनेकर रोज की तरह स्कूल गया था और स्कूल से लौटने के दौरान राहुल पाल, यश वर्मा और अरुण भारतीय ने उसका अपहरण कर लिया।

Nagpur Crime: महाराष्ट्र के नागपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां दोस्तों ने अपने ही दोस्त के बच्चे का पहले अपहरण किया और पैसे ऐंठने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो 11 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी फिर शव को बोरे में भरकर जंगल में फेक दिया। इस अपहरण व हत्याकांड से इलाके में सनसनी मची हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Nagpur Murder

नागपुर में मासूम का अपहरण और हत्या (फोटो- टाइम्स नाउ)

स्कूल से लौट रहे मासूम का अपहरण

घटना नागपुर के खापड़खेड़ा इलाके की है, जहां कक्षा 6वीं में पढ़ने वाला जीत युवराज सोनेकर रोज की तरह स्कूल गया था और स्कूल से लौटने के दौरान राहुल पाल, यश वर्मा और अरुण भारतीय ने उसका अपहरण कर लिया। बच्चा शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। इसी बीच, बुधवार शाम जंगल में बकरियां चरा रहे एक चरवाहे को एक बोरा दिखाई दिया। बोरे से दुर्गंध आने पर उसने पास जाकर देखा तो अंदर बच्चे का शव था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

End of Feed