शहर

Mumbai में रोड रेज, ऑटो वालों ने पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट

महाराष्ट्र के मुंबई शहर में रोड रेज की घटना में एक 28 साल के युवक की जान चली गई। ऑटो को ओवरटेक करने के चक्कर में मारपीट हुई थी।

Image

Mumbai में रोड रेज, ऑटो वालों ने पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट

मुंबई: मलाड इलाके में रोड रेज की घटना में एक 28 साल के युवक की जान चली गई। युवक की ज़्यादा पिटाई और चोट लगने के चलते अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।12 अक्टूबर शाम को मलाड स्टेशन के पास की घटना बताई जा रही है। मृतक का नाम आकाश मेन था वो अपनी पत्नी के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। उसी दौरान ऑटो को ओवर टेक करने को लेकर दोनो के बीच झगड़ा शुरू हुआ। झगड़ा बढ़ते-बढ़ते बात हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक। मारपीट के आरोपी के साथ उसके और भी साथी आए और पीड़ित को मारने लगे।

मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने आकाश और उसकी पत्नी को भी बचाने की कोशिश की। उसके बावजूद आरोपी फिर भी लगातार पीड़ित को मारते रहे। दिंडोशी पुलिस ने इस मामले में कुल 9 लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सभी को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article