शहर

Saharanpur News: मस्जिद में नमाज पढ़ी, फिर वहीं फांसी पर झूल गया युवक

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 20, 2023, 05:30 PM IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक मस्जिद में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नमाज पढ़ने के बाद युवक फांसी पर झूल गया।

Image

फाइल फोटो

Photo : BCCL

सहारनपुर: जिले के गंगोह थाना इलाके में एक मस्जिद में एक युवक ने सोमवार को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि युवक के फांसी लगाने का दृश्य सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है।

CCTV में कैद हुई घटना

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि शामली का आमिर (26) जिले के खानपुर गुर्जर में अपने सगे भाई के यहां आया हुआ था। उन्होंने बताया कि आज सुबह आमिर ने मोहल्ला कुरैशियान स्थित एक मजिस्द में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जैन ने बताया कि पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि आमिर ने सबसे पहले मस्जिद में आकर नमाज पढ़ी और फिर सीढ़ी की रस्सी को खोलकर उसी रस्सी से फांसी लगा ली।

आत्महत्या की वजह नहीं आई सामने

उन्होंने ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अविनाश गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को नीचे उतारकर परिजनों को सूचित किया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अभी आत्महत्या की वजह नहीं बतायी है।
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें