शहर

पैर फिसला और पानी की तेज धार में बह गया युवक, मछुआरों ने बचाई जान; देखें Video

पुल पार करते हुए एक युवक का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। जिसके बाद पानी के तेज बहाव में बह देखते ही देखते डूबने लगा। लेकिन, वहां मौजूद मछुआरों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर युवक की जान बचाई-

Image

पानी में गिरा युलकी मछुआरों ने जान बचाई

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • पैर फिसलने से पानी में गिरा युवक
  • देखते ही देखते तेज बहाव में बहा
  • मछुआकों ने बचाई जान

Odisha: ओडिशा के मयूरभंज से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां मछुआरों के समुह ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक युवक की जान बचाई। बताया जा रहा है कि युवक जिले के मथासाही गांव का कंडारा मुर्मू कथित तौर पर कुछ जरूरी काम के कारण सुबह जमुघाट में एक पुल पार कर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया है और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। लेकिन मछुआरों ने अपनी जान पर खेलकर युवक को बाहर निकाला। वीडियों में आप देख सकते हैं कि पानी का बहाव कितना तेज है, लेकिन, मछुआरों ने हिम्मत दिखाई और युवक को मशक्कत के बाद बाहर पानी से निकाला।

पैर फिसले से गिरा युवक

इन दिनों देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं ओडिशा के ज्यादातर जिलों में पिछले कुछ दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आया है, जहां मछुआरों के एक समूह ने कथित तौर पर अपनी जान जोखिम में डालकर तेज बहती नदी से एक व्यक्ति को बचाया।

पुल पार करते हुए फिसला पैर

जिले के मथासाही गांव का कंडारा मुर्मू कथित तौर पर कुछ जरूरी काम के कारण सुबह जमुघाट में एक पुल पार कर रहा था। 45 वर्षीय व्यक्ति पुल पार कर रहा था, जबकि सिमिलिपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश के कारण देव नदी से लगभग 2-3 फीट पानी बह रहा था।

मछुआरों बचाई जान

पुल पार करते समय मुर्मू का एक पैर फिसल गया जिसके बाद वह पानी के तेज बहाव के कारण बह गया। सौभाग्य से, मौके पर मौजूद कुछ मछुआरे तुरंत हरकत में आ गए और अपनी जान जोखिम में डालकर उसे नदी की तेज धारा से बचा लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

लगभग 300-400 मीटर तक बहने के बाद मछुआरों ने मुर्मू को बचा लिया। हालांकि उन्हें कुछ मामूली चोट आई है, लेकिन उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इस बीच, मछुआरों द्वारा मुर्मू को चमत्कारिक ढंग से मौत के मुंह से बचाने का एक वीडियो अब वायरल हो गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!