IND VS AUS: क्रिकेट विश्व कप फाइनल के लिए मोहम्मद शमी के गांव वाले पहुंचे मस्जिद, जीत के लिए मांगी दुआएं, देखें वीडियो

IND VS AUS: पूरा देश आज विश्व कप 2023 में भारत के जीतने की प्रार्थना कर रहा है। इसी बीच शमी के गांव के बच्चे और बड़े सभी मस्जिद पहुंच अल्लाह से शमी के अच्छे प्रदर्शन और भारतीय टीम की जीत की दुआ कर रहे हैं।

World Cup 2023: भारत विश्व कप 2023 को जीतने के करीब है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमी फाइनल में जीत हासिल कर आज, 19 नवंबर को भारत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप 2023 का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने की तैयारी कर रहा है। भारतवासियों के लिए ये गर्व की बात है। पूरा देश आज भारत के जीतने की प्रार्थना में लगा हुआ है। हर घर और प्रार्थना स्थल से भारत के जीतने की गुहार निकल रही है। इसी बीच अपनी घातक गेंदबाजी और जबरदस्त फील्डिंग से सबके दिलों में बसने वाले मोहम्मद शमी का गांव भी उनके लिए दुआ करने में लगा हुआ है।

World Cup 2023 Final India Vs Australia Mohammed Shami Villagers Reach Mosque to Pray For Team India Victory

क्रिकेट विश्व कप फाइनल के लिए मोहम्मद शमी के गांव वाले पहुंचे मस्जिद, जीत के लिए मांगी दुआएं

मोहम्मद शमी ने अभी तक हुए सभी मैचों में शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग से कई विकेट लिए हैं। इस मैच में भी उनके अच्छे प्रदर्शन की लोगों को उम्मीद है। फाइनल मैच में शमी अधिक से अधिक विकेट ले इसके लिए लोगों प्रार्थना कर रहे है। शमी के अच्छे प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए उसकी मां, परिवार और पूरा गांव आज दुआ कर रहा है।

End of Feed