LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 19 नवंबर 2023 LIVE: मेरठ एक युवक ने पत्नी की हत्या कर ससुराल फोर करके दी जानकारी , सीएम योगी ने लखनऊ में खालसा चौक का किया लोकार्पण
शहरों के ताज़ा समाचार, 19 नवंबर 2023 LIVE: मेरठ एक युवक ने पत्नी की हत्या कर ससुराल फोर करके दी जानकारी , सीएम योगी ने लखनऊ में खालसा चौक का किया लोकार्पण
NOV 19, 2023 18:42 IST
सीएम योगी ने लखनऊ के खालसा चौक का लोकार्पण
सीएम योगी ने लखनऊ के खालसा चौक का लोकार्पण किया। इससे पहले टेढ़ी पुलिया चौराहा के नाम से जाना जाता था।
NOV 19, 2023 18:38 IST
पत्नी की हत्या कर ससुराल किया फोन
मेरठ में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर ससुराल फोन करके 'तुम्हारी बेटी को मार दिया है आजे लाश ले जाओ' को कहकर पति ने आत्महत्या कर ली।
NOV 19, 2023 15:59 IST
NOV 19, 2023 14:42 IST
NOV 19, 2023 12:52 IST
पीएम मोदी की यात्रा से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा के दौरे पर
सीएम योगी आज ढाई घंटे के मथुरा दौरे पर है। प्रधानमंत्री के आने से पहले सीएम ब्रज रज उत्सव मंच का जायजा लेंगे। जिसके बाद व्यवस्था और प्रबंधन पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा।
NOV 19, 2023 11:20 IST
दिल्ली: डीटीसी इलेक्ट्रिक बस पलटी
दिल्ली के रोहिणी में डीटीसी इलेक्ट्रिक बस पलट गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
NOV 19, 2023 11:11 IST
दिल्ली में 1 दिसंबर को लगेगा फूड फेस्टिवल
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीन दिन का फूड फेस्टिवल लगने वाला है। यह फेस्टिवल 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक लगेगा। इसमें 150 के करीब फूड स्टॉल लगाए जाएंगे।
NOV 19, 2023 10:12 IST
राजस्थान: सड़क हादसे में 5 पुलिस वालों की मौत
राजस्थान के चुरू में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें चुनाव ड्यूटी में जा रहे 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
NOV 19, 2023 10:04 IST
गुजरात: वलसाड की एक कंपनी में लगी आग
गुजरात के वलसाड जिले के उमरगाम जीआईडीसी इलाके में एक कंपनी में भीषण आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
NOV 19, 2023 09:50 IST
मुंबई: BARC क्वार्टर के एक फ्लैट में छात्रा के साथ गैंगरेप
मुंबई के BARC क्वार्टर के एक फ्लैट में कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
NOV 19, 2023 08:43 IST
NOV 19, 2023 08:40 IST
बहुत खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा
दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली का ओवरऑल एक्यूआई 398 है।
NOV 19, 2023 08:30 IST
NOV 19, 2023 08:31 IST
MP: महाकाल से भारत की जीत की प्रार्थना
मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर में क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए आज भस्म आरती की गई।
NOV 19, 2023 07:30 IST
ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने को लेकर मांगे गए समय पर फैसला सुरक्षित
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने के लिए एएसआई की ओर से मांगे गए 15 दिनों को लेकर अदालत में फैसला सुरक्षित रख लिया गया।
NOV 19, 2023 07:28 IST
NOV 19, 2023 07:26 IST
दिल्ली: क्रिकेट मैच देखने के लिए बाजारों में लगी बड़ी स्क्रीन
आज क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर देशभर में लोगों में उत्साह है। दिल्ली में सभी बड़े बाजारों, होटल, रेस्टोरेंट भी जगहों पर क्रिकेट देखने के लिए बड़ी स्क्रीन का इंतजाम किया गया है। कई सिनेमा हॉल में भी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
NOV 19, 2023 05:45 IST
छठ पूजा का पहला अर्घ्य आज
आज छठ पूजा का तीसरा दिन है आज इस महापर्व का पहला अर्घ्य पड़ रहा है। छठ पूजा के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने वाली है।
NOV 19, 2023 05:45 IST
दिल्ली: छठ पूजा को लेकर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
छठ पूजा को लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए कई रास्तों और जगहों से बचने की सलाह दी है।
NOV 19, 2023 05:49 IST
दिल्ली में जालसाजी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश
दिल्ली में साइबर थाना पुलिस ने जालसाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है और एक आरोपी जितेंद्र उर्फ मेघराम को गिरफ्तार किया है। जालसाज ठगी का पैसा विदेश भेज रहे थे, इसके लिए क्रिप्टो करंसी का इस्तेमाल हो रहा था।
